🔥 ट्रेंडिंग गुढ़ाचंद्रजी-हिंडौन मार्ग पर टेपर और ग... करौली की यातायात पुलिस ने सड़क से ठेले... दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन पर... गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर... वर्चुअल सुनवाई की अनुमति, पर पंजाब, हर... छत्तीसगढ़ में रात के समय तापमान में 2–...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उत्तर मध्य रेलवे में पहली पहल, झांसी मंडल में स्थापित हुआ समर्पित जनसंपर्क एवं मीडिया सेल

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 नव. 2026, 06:58 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मीडिया सेल के जरिए रेलवे की उपलब्धियों, विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की जानकारी पहुंचेगी आमजन तक

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झांसी मंडल में उत्तर मध्य रेलवे का पहला समर्पित जनसंपर्क एवं मीडिया सेल स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार मोहन 'नेपाली' द्वारा फीता काटकर किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य रेलवे प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करना है। समर्पित मीडिया सेल के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों, विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं तथा जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से आमजन तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे मीडिया प्रतिनिधियों को भी रेलवे से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी और रेलवे की सकारात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का अवसर मिलेगा। झांसी मंडल की यह पहल उत्तर मध्य रेलवे में जनसंपर्क व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ही रेलवे प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है।
📲Get App