🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी बालमटाकली में टैंकरों से पीने के पानी... అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उतरौला विधायक ने एमडी मध्यांचल विद्युत से की मुलाकात, विद्युत आपूर्ति समस्याओं के समाधान का आग्रह
Local

उतरौला विधायक ने एमडी मध्यांचल विद्युत से की मुलाकात, विद्युत आपूर्ति समस्याओं के समाधान का आग्रह

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:44 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उतरौला के विधायक ने लखनऊ स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और तत्काल समाधान की मांग की।

लखनऊ स्थित कार्यालय में उतरौला के विधायक ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संदीप भागिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र उतरौला में विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया।

विधायक ने प्रबंध निदेशक को अवगत कराया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षेत्र में अनेक विद्युत पोल, विभिन्न क्षमता के वितरण ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उन्होंने शेष प्रभावित क्षेत्रों में टूटे हुए विद्युत पोलों को बदलने, क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत कराने तथा खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करते हुए प्रत्येक उपकेंद्र पर अतिरिक्त 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर शीघ्र स्थापित कराने का अनुरोध किया गया। विधायक ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम जी भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।
📲Get App