🔥 TRENDING संविधान दिवस पर उमरारखेड़ा में हुआ महर... पुलिस अधीक्षक जालौन ने शुक्रवार परेड क... Samba Launches Independent Audience Me... India to Increase Lok Sabha Seats by 5... Bengaluru Police Apprehend Delivery Ex... 164 Foreign Nationals Rescued from Cyb...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही, ट्रेन में सीट पकड़ने के लिए पटरी पर खड़े हो रहे लोग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 04:20 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उरई रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर खड़े होने वालों पर लगे रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी जरूरी

उरई, जालौन। उरई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट पकड़ने की जल्दबाजी में कुछ यात्रियों द्वारा रेलवे ट्रैक के विपरीत दिशा में जाकर खड़े होने का मामला सामने आ रहा है। ट्रेन आने से पहले सीट पाने की कोशिश में लोग पटरी पार कर दूसरी ओर खड़े हो जाते हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर रेल हादसा हो सकता है। यात्रियों की इस लापरवाही से उनकी जान को खतरा बना रहता है। ट्रेन के आने-जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पर खड़े होना या अनधिकृत तरीके से पटरी पार करना बेहद खतरनाक है। ऐसी स्थिति में छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि उरई रेलवे स्टेशन पर इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। स्टेशन पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, यात्रियों को सुरक्षित तरीके से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने के लिए जागरूक किया जाए तथा रेलवे ट्रैक पर खड़े होने वाले लोगों को तत्काल रोका जाए। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि सीट पाने की जल्दबाजी में कोई व्यक्ति अपनी जान जोखिम में न डाले और स्टेशन पर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित हो सके।
📲Get App