🔥 ट्रेंडिंग पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... उत्तarakhand हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त... साउथ दिल्ली तैयार, आज रात 20 शादियाँ,... दिल्ली ने 100 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ीं,... पाकिस्तान के जलवायु मंत्री ने SCO फोरम...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

उरई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 अक्टू. 2026, 12:14 PM 👁 84
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, अवैध देशी तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद; क्षेत्राधिकारी नगर उरई ने दी कार्रवाई की जानकारी।

उरई, जालौन। कोतवाली उरई पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी एवं वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा एक अवैध देशी तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर, उरई ने बाइट के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
📲Get App