🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

उरई में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, घरों से लेकर दुकानों तक हुई पूजा-अर्चना।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Nov 2026, 02:47 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिठाइयों के आदान-प्रदान और आतिशबाजी के बीच शहरवासियों ने मनाया दीपोत्सव, वाहनों की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि।

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों से लेकर बाजारों और दुकानों तक दीपावली की रौनक छाई रही।
दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। वहीं व्यापारियों और दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में पूजा कर सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति की कामना की। इस दौरान लोगों ने अपने वाहनों की भी पूजा की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मिठाइयों के आदान-प्रदान और पटाखों की आतिशबाजी के साथ लोगों ने दीपोत्सव का आनंद लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे उरई शहर में दीपावली की खुशियां देखने को मिलीं और लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ इस पावन त्योहार को मनाया।
📲Get App