🔥 TRENDING ఇచ్చోడ:రూ.7 కోట్లతో విద్యా సంస్థల అభివ... અમરેલી સિવિલ હોસ્પિટલમાં બાપા સીતારામ... साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्ट... வேலூர் புதிய பேருந்து நிலையத்தில் போக்... Punjab Congress lifts suspension of fo... Majuli Launches Northeast’s First Doub...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उरई में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के सातवें दिन परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 03:09 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर भी परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

उरई, जालौन। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत 22 नवंबर 2026 को सातवें दिन परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व राजेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं आनंद राय कुरील, यात्री/मालकर अधिकारी ने किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रवर्तन अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक तीन सवारियां बैठाकर चलने, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के वाहन संचालित करने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक भार लादकर चलने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो व्यक्ति ही यात्रा करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाकर ही वाहन संचालित करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
📲Get App