🔥 ट्रेंडिंग श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... ट्रंप, शी और पुतिन ने जारी किया 'शांति... नागालैंड डियर लॉटरी के परिणाम 20 नवम्ब... नागालैंड के JHADC की शीतकालीन सत्र शुर... मणिपुर में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Digi‑SAP... HAM(S) 2027 मणिपुर विधानसभा चुनाव में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

उरई में रामेश्वर चौराहे के पास सजी पटाखों की दुकानें, अग्निशमन विभाग ने किए सुरक्षा इंतजाम

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 02 नव. 2026, 05:24 AM 👁 84
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आग से बचाव के लिए मौके पर अग्निशमन गाड़ी तैनात, त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।

उरई, (जालौन)। दीपावली के त्योहार को देखते हुए उरई शहर में पटाखों की दुकानें सजने लगी हैं। इसी क्रम में रामेश्वर चौराहे के पास समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बगल में स्थित खाली मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। पटाखों की बिक्री के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मौके पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम नागरिकों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लोगों से भी अपील है कि पटाखों की खरीदारी और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सावधानी बरतें।
📲Get App