🔥 TRENDING HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system... Gurmeet Kaur Tops Essay Competition in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

उरई में नवरात्रि की धूम, जगह-जगह सजे मां दुर्गा के पंडाल; दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Oct 2026, 05:15 AM 👁 86
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माहिल तालाब पर मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु, उरई में भक्ति का माहौल; सुरक्षा में जुटी पुलिस

उरई, जालौन। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं। आकर्षक सजावट और मां की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पंडालों में सुबह-शाम भजन-कीर्तन, आरती और संध्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं, पंडालों में आने वाले भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। पूरे शहर में धार्मिक आस्था और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में उरई के माहिल तालाब पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां मां के दर्शन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। शहर में पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नवरात्रि के आगमन के साथ ही उरई में चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्तिमय माहौल और सजे हुए पंडालों से शहर में उत्सव की रौनक देखने को मिल रही है।
📲Get App