🔥 TRENDING Mother Mary statue at top Chhattisgarh... Marian Grotto Set Ablaze in Chhattisga... Punjab National Bank Opens New Branch... Punjab to Conduct Air Raid and Blackou... 7248791082 कांग्रेस की नई प्रमुख बनीं प्रमिला चौध...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

उरई भाजपा जिला कार्यालय में मतदाता जोड़ो अभियान और रहदास यात्रा को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Nov 2026, 08:17 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए बनाई रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों पर हुआ मंथन।

उरई, जालौन। आज उरई स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले मतदाता जोड़ो अभियान तथा 29 नवंबर को जनपद जालौन में प्रस्तावित रहदास यात्रा के आगमन को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशीष कोल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू सहित समस्त जिला पदाधिकारीगण, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मतदाता जोड़ो अभियान और रहदास यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
📲Get App