Local
उपायुक्त हेमंत सती ने विष्णुगढ़ में जनता दरबार का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन
विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की शिकायतों को सुनते हुए उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई और सरकारी योजनाओं के लाभ की दिशा में निर्देश दिए।
शनिवार, 21 नवंबर को विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मंच पर विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने समस्याओं व शिकायतों को लेकर आए।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर मिले और शिकायतों का निष्पादन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ हो।
स्वास्थ्य विभाग ने इस अवसर पर टीबी रोगियों को पोषण आहार किट वितरित किया। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन तक पहुँचें और सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाएँ।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।