🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: चलती ऑटो से सिर के बल गिरी महिला, मौके पर ही मौत

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 15 Nov 2026, 05:52 PM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: चलती ऑटो से सिर के बल गिरी महिला, मौके पर ही मौत

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: चलती ऑटो से गिरकर महिला की मौत, साड़ी फंसने से बिगड़ा संतुलन..

उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ऑटो में साड़ी फंसने से 45 वर्षीय महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

धान की बोरी लेकर घर लौट रही थी महिला

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के डहरौली गांव निवासी नन्हकई पत्नी जयराम पुरवा से धान की बोरी लेकर घर लौट रही थीं। शनिवार रात वह दही चौकी के पास ऑटो में बैठीं। वह चालक के बगल वाली सीट पर सवार थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी ऑटो में फंस गई और संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं।

मौके पर पहुंचे विधायक बृजेश रावत

हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे विधायक बृजेश रावत भी मौके पर पहुंचे। उनके सुरक्षा कर्मियों ने ऑटो को रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल लॉक होने से पहचान में हुई देरी

पुलिस के मुताबिक, महिला का मोबाइल लॉक होने के कारण शुरुआत में पहचान करने में परेशानी हुई। बाद में परिजनों का फोन आने पर उन्हें हादसे की जानकारी दी गई। रविवार सुबह पति जयराम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच कर रही है
📲Get App