🔥 TRENDING PM Modi Offers Condolences to Yogi Adi... Uttar Pradesh microfinance portfolio r... Passenger discovers insect in dal on V... Indore Leads Nation in PM Loan Scheme... Auto driver in Panna strikes 3.17‑cara... Madhya Pradesh bans sale of liquor wit...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 19 Nov 2026, 07:04 PM 👁 37
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लखनऊ से ड्यूटी कर लौट रहा था घर
उन्नाव:
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक लखनऊ में शराब ठेके पर नौकरी करता था और बुधवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश उर्फ अंकित पुत्र कौशलेन्द्र उर्फ पप्पू सिंह, निवासी इतकुटि के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे
📲Get App