🔥 TRENDING Madhya Pradesh Launches 'Lado Abhiyan'... Plast Pack 2026 Kicks Off with Bhoomi... 21-year-old West Bengal man killed in... West Bengal grapples with 261,000 pend... West Bengal Allocates Rs 1,055 Crore f... Second Shooting in Two Months at Hair...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: चाचा की बेटी की शादी की खरीदारी कर लौट रही 24 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर घायल, पीड़ित परिवार से मिले विधायक अनिल सिंह

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 21 Nov 2026, 09:55 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: चाचा की बेटी की शादी की खरीदारी कर लौट रही 24 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर घायल, पीड़ित परिवार से मिले विधायक अनिल सिंह

उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। पारा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय रूमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति संतोष रावत गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर में चाचा की बेटी की शादी थी। इसी की तैयारियों के लिए पति-पत्नी बाजार से कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशी का यह सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा।
परिजनों का आरोप है कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक विनोद पांडे घायलों को अस्पताल ले जाने की बात कहकर मौके से चला गया, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।
रूमी अपने पीछे तीन वर्षीय मासूम बेटी प्रिया को छोड़ गई हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उनका विवाह संतोष रावत से हुआ था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुरवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय अनिल सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
विधायक अनिल सिंह ने कहा कि ग्राम पारा निवासी श्री संतोष रावत की पत्नी रूमी का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल परिवार के दुःख और न्याय की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपने निजी कोष से यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। हर संभव सहयोग उनके साथ रहेगा। विधायक अनिल सिंह ने दिवंगत रूमी की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
📲Get App