🔥 TRENDING Passenger discovers insect in dal on V... Indore Leads Nation in PM Loan Scheme... Auto driver in Panna strikes 3.17‑cara... Madhya Pradesh bans sale of liquor wit... Rs 42 lakh fraud case linked to IIT Jo... मेदीनीनगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उन्नाव में बृजभूषण का बड़ा राजनीतिक संदेश, बोले— तीसरे गठबंधन का नहीं है कोई अस्तित्व, 2027 में फिर दिखेगा दबदबा

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 16 Nov 2026, 08:55 PM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में बृजभूषण का बड़ा राजनीतिक संदेश, बोले— तीसरे गठबंधन का नहीं है कोई अस्तित्व, 2027 में फिर दिखेगा दबदबा

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा सियासी बयान, बोले- 2027 में हमारा दबदबा रहेगा!

उन्नाव के भगवंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2027 विधानसभा चुनाव, तीसरे गठबंधन, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और UGC विवाद को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

तीसरे गठबंधन पर बोले- कोई अस्तित्व नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि तीसरे गठबंधन का फिलहाल कोई अस्तित्व नहीं है। सभी की विचारधारा अलग-अलग है, ऐसे में आपसी तालमेल बैठना मुश्किल है।

अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर क्या बोले?

अखिलेश यादव के 5 दिसंबर को परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन करने जाने पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या जाना चाहिए। अब जा रहे हैं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

UGC विवाद में राजा भैया का समर्थन

UGC मुद्दे पर राजा भैया के बयान का समर्थन करते हुए बृजभूषण ने कहा कि व्यास गद्दी पर बैठकर कथा करना सनातन और हिंदू धर्म के लिए है, इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

प्रदूषण पर पराली और गन्ने की पत्ती को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि पराली और गन्ने की पत्ती जलाने से भारी मात्रा में धुआं निकलता है, जो प्रदूषण का बड़ा कारण है।

विधायक अनिल सिंह पर कसा तंज

पुरवा विधायक अनिल सिंह के दबदबे वाले बयान पर चुटकी लेते हुए बोले- "हम उनसे बहुत डरते हैं।"

2027 में फिर दिखेगा दबदबा!

पूर्वांचल और उन्नाव में अपने प्रभाव को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- "जानता तो हूं, लेकिन बताऊंगा नहीं। हमारा दबदबा तो रहेगा ही।"

2027 चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान ने जिले की सियासत में चर्चाएं तेज कर दी हैं।
📲Get App