🔥 TRENDING कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–... ધોળકા તાલુકાના વૌઠા લોકમેળાનો શુભારંભ... लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिण... बरूहातू पंचायत भवन में बिजली समस्या नि... कमलपुर के प्राथमिक स्कूल में मध्याह्न... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव की 161 ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की दौड़ में, 22 पंचायतों का होगा स्थलीय सत्यापन; 5 को मिलेंगे 1.10 करोड़ रुपये

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 17 Nov 2026, 02:16 PM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव की 161 ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की दौड़ में, 22 पंचायतों का होगा स्थलीय सत्यापन; 5 को मिलेंगे 1.10 करोड़ रुपये

उन्नाव की 161 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए किया आवेदन, 22 पंचायतों का होगा स्थलीय सत्यापन...

5 पंचायतों को मिलेंगे कुल 1.10 करोड़ रुपये

उन्नाव जिले में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिले की 161 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। इनमें से 22 पंचायतों ने 45 से अधिक अंक हासिल करने की योग्यता दिखाई है।

अब इन पंचायतों का दो चरणों में मौके पर सत्यापन किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की टीम दस्तावेजों के साथ गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच करेगी। इसके बाद जिला स्तरीय टीम सुविधाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता का जायजा लेगी।

ऐसा होगा पुरस्कार का वितरण:

- प्रथम स्थान – 35 लाख रुपये
द्वितीय स्थान – 30 लाख रुपये
- तृतीय स्थान – 20 लाख रुपये
- चौथा स्थान – 15 लाख रुपये पांचवां स्थान – 10 लाख रुपये

योजना के तहत कुल 100 अंकों के आधार पर पंचायतों का मूल्यांकन होगा। इसमें विकास के 9 बिंदु और 50 सवाल शामिल हैं। अंतिम चयन शासन स्तर पर सत्यापन के बाद किया जाएगा।

डीपीआरओ श्रीकांत यादव के मुताबिक, 22 पंचायतों का स्थलीय सत्यापन शुरू कराया गया है। जांच पूरी होने के बाद पांच उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों के नाम शासन को भेजे जाएंगे।

आपके गांव की ग्राम पंचायत भी इस सूची में है क्या? कमेंट में गांव का नाम जरूर बताएं।
📲Get App