🔥 ट्रेंडिंग સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... ट्रंप, शी और पुतिन ने जारी किया 'शांति... नागालैंड डियर लॉटरी के परिणाम 20 नवम्ब... नागालैंड के JHADC की शीतकालीन सत्र शुर... मणिपुर में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Digi‑SAP...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

उन्नाव: असोहा क्षेत्र के सेमरी गांव में एयरटेल टॉवर का केबल काट ले गए चोर, ग्रामीणों की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 15 नव. 2026, 03:28 PM 👁 66
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव: असोहा क्षेत्र के सेमरी गांव में एयरटेल टॉवर का केबल काट ले गए चोर, ग्रामीणों की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप

असोहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शनिवार देर रात चोरों ने गांव में लगे एयरटेल मोबाइल टॉवर को निशाना बनाते हुए उसका केबल काटकर चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो गईं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि टॉवर का केबल चोरी होने से मोबाइल कॉल करने, इंटरनेट चलाने और ऑनलाइन कार्य करने में दिक्कत हो रही है। कई लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी से मांग की है कि जल्द से जल्द टॉवर की मरम्मत कराकर सेवाएं बहाल की जाएं तथा चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
📲Get App