🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા: લાલપુરમાં પ્રેમલગ્ન દંપતી પ... मनोहर सिंह भाटी बालमटाकली में टैंकरों से पीने के पानी... అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

उन्नाव: आजाद नगर में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

✍️ रिपोर्टर: Shiv Kant 🗓 04 नव. 2026, 03:17 PM 👁 75
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अचलगंज जीजीआईसी में बाबू के पद पर तैनात था।

उन्नाव में तेज रफ्तार वाहनों के कारण एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में गंगाराम होटल के पास एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अचलगंज जीजीआईसी में बाबू के पद पर तैनात था। हादसे की खबर मिलते ही गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App