🔥 ट्रेंडिंग पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज शीतकालीन... शिमला में शीतकालीन यात्रा प्रदर्शनी का... योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन, 91 वर्ष... मुख्य मंत्री आज अंतिम संस्कार के लिए उ... 27 वर्षीय परछाई के रूप में गंगस्टर का...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

उजियारा अभियान में चारामा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बेचते 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 18 नव. 2026, 09:59 AM 👁 54
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चारामा। उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस ने ग्राम आंवरी में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 44 पौवा, कुल 7.920 बल्क लीटर शराब और 200 रुपये नगद जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चारामा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ग्राम आंवरी में विजय कुमार सिन्हा (61 वर्ष) के घर की बाड़ी में छापा मारा। तलाशी के दौरान देशी प्लेन यूनिक के 22 पौवा और शेरा शराब के 22 पौवा बरामद हुए। मामले में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 243/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में प्रशिक्षु हेमंत मारगिया, सहायक उपनिरीक्षक माखनलाल नागवंशी, महिला आरक्षक सुमति गोटी एवं साइबर सेल कांकेर की टीम का योगदान रहा।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
📲Get App