🔥 TRENDING गुना में देवउठनी एकादशी पर किसानों ने... 57th IFFI Opens Today in Goa with Gran... Yogi Adityanath Challenges Akhilesh Ya... Election Commission Shifts Electoral R... GTA 6 finally launches in India after... Over 1,500 Runners to Promote Fitness...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का हुआ समापन

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 16 Nov 2026, 04:56 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखण्ड के सिरिसिया, सेहुड़वा, पडरौन, दरवलिया मिश्रौली, मच्छरगावा आदि प्रखण्ड के सभी छठ घाटों पर सोमवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह होते ही व्रती महिलाएं एवं पुरुष नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करते नजर आए। सूर्यदेव के दर्शन होते ही व्रतियों ने दूध और पवित्र जल से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और संतान की लंबी आयु की कामना की। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसी के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, विश्वास और उत्साह के साथ संपन्न हो गया।
📲Get App