🔥 TRENDING Rajasthan Power Corp to Conduct JE Rec... How to Check Rajasthan 2026 Panchayat... ED Seizes Properties Worth Rs 16 Cr in... स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 8 बजे... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रीवा हवाई... ગેનીબેન ઠાકોરના જન્મદિવસ પર કોંગ્રેસની...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

धरती आबा बिरसा मुंडा

✍️ Reporter: Bikram Hembrom 🗓 12 Nov 2026, 11:20 AM 👁 67
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोइलकेरा हाट बाजार में स्थापित होगी धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा

गोइलकेरा के लोगों के लिए गर्व और गौरव की खबर! अब हाट बाजार स्थित चारमुहानी पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इसको लेकर ग्राम पंचायत भवन में आदिवासी हो समाज महासभा की प्रखंड समिति के अध्यक्ष पातोर जोंको की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा।

📅 प्रतिमा अनावरण की तारीख भी तय:
आगामी 9 जून 2027 को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।

इस कार्य को सफल बनाने के लिए बिरसा मुंडा स्मारक समिति, प्रखंड गोइलकेरा का गठन किया गया।

समिति के प्रमुख पदाधिकारी:
🔹 संरक्षक: ज्योति मेराल एवं लक्ष्मण मेलगांडी
🔹 अध्यक्ष: घसीराम पाड़ेया
🔹 उपाध्यक्ष: सुनीता मेराल एवं लक्ष्मण पुरती
🔹 सचिव: पातोर जोंको
🔹 सह सचिव: दीपिका लकड़ा एवं संतोष संडिल
🔹 कोषाध्यक्ष: सावन संडिल
🔹 सह कोषाध्यक्ष: कुजरी मेलगांडी
🔹 मीडिया प्रभारी: मोहन लाल मेलगांडी

बैठक में अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी ने सामूहिक सहयोग से इस संकल्प को पूरा करने का निर्णय लिया।

🌺 धरती आबा बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान झारखंड की पहचान और गौरव का प्रतीक है।

💬 गोइलकेरा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होने को लेकर आप कितने उत्साहित हैं?
📲Get App