धनपुरी को मिलेगी मॉडल रोड की सौगात, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
सुभाष तिराहे से नगर की अंतिम सीमा तक बनेगी आधुनिक सड़क, विद्युत पोलों की शिफ्टिंग और चौड़ीकरण की भी तैयारी
धनपुरी। शहडोल जिले के कोयलांचल क्षेत्र धनपुरी में विकास को नई गति देने की तैयारी है। नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा की पहल पर सुभाष तिराहे से नगर की अंतिम सीमा तक मॉडल रोड का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क निर्माण से पहले विद्युत पोलों की शिफ्टिंग की जाएगी तथा सुभाष तिराहे पर चौड़ीकरण की कार्ययोजना भी तैयार होगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है
नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा ने बताया कि धनपुरी के सभी क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मॉडल रोड निर्माण से कोयलांचल क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और नगर की सड़क व्यवस्था आधुनिक स्वरूप लेगी।