🔥 ट्रेंडिंग स्पाइसजेट का फ्लाइट रद्द, दिल्ली एयरपो... दिल्ली मेट्रो ने मॅजेंटा लाइन के समय स... हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में तैना... अमृतसर: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्... किशनगंज निकाह विवाद पर देशभर में बहस,... पुना में अतिक्रमण हटाने के दौरान 3 भाज...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

देवउठनी ग्यारस के साथ बारां में गूंजने लगे ढोल-नगाड़े कई घरों में शुरू हुई शादी समारोहों की रौनक

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 नव. 2026, 04:28 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देवउठनी ग्यारस के साथ बारां में गूंजने लगे ढोल-नगाड़े

कई घरों में शुरू हुई शादी समारोहों की रौनक

खैरथल हीरालाल भूरानी

देवउठनी ग्यारस के साथ ही शहर में मांगलिक आयोजनों की रौनक दिखाई देने लगी है। शुक्रवार से बारां शहर में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप, शहनाइयों की मधुर धुन और मंगल गीतों की गूंज सुनाई देने लगी।
शादी समारोहों के चलते परिवारों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश और मटकियां लेकर मांगलिक रस्में निभाती नजर आई, वहीं ढोल की थाप पर परिवार के सदस्य नाचते-गाते खुशियां मनाते दिखाई दिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी ग्यारस यानी देव प्रबोधिनी एकादशी को भगवान विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागने का पर्व माना जाता है।
इसी के साथ चातुर्मास में समाप्त होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी ग्यारस को विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। इसके साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में शादी समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया है।
*फोटो कैप्शन - खैरथल में एक विवाह समारोह में मंगल कलश लाती महिलाएं।*
📲Get App