🔥 TRENDING Ramayana Crosses ₹1,616.70 Cr Global M... Mohanlal's Athimanoharam Teaser Set fo... Kartik Aaryan Announces 'Kaaliya' with... India Ends 93-Year Wait With Historic... India Sets Test Record with Seven 50-R... Karnataka to Introduce Yellow Number P...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दावथ थाना कि पुलिस और मध निषेध विभाग कि टीम ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के मालियाबागके पास से गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 02:31 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सासाराम जिला के दावथ थाना और मध निषेध विभाग कि टीम ने संयुक्त करवाई करते हुए गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के मलियाबाग से लगभग 41 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बड़ी खबर सासाराम से है। जहां दावथ थाना की पुलिस ने 41 किलो से अधिक गाजा का खेप बरामद किया है। मामले में तीन तस्करो को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उड़ीसा से गांजा लेकर यह लोग भोजपुर के मसाढ़ गांव जा रहे थे। लेकिन दावथ थाना क्षेत्र के मालिय बाग के पास एक यात्री बस से सभी को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग अलग-अलग सूटकेस में पैकेट बनाकर रखे गए 41 किलो 500 ग्राम गाजा ले जा रहे थे। पकड़ा गया मिट्ठू गोस्वामी, प्रिंस कुमार तथा विकास कुमार ने बताया कि यह लोग ट्रेन के माध्यम से सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंचे वहां से बस से गांजा लेकर भोजपुर की ओर जा रहे थे। तभी मालिया बाग के पास उन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मलियाबाग के पास दावथ थाना की पुलिस तथा मध निषेध विभाग ने यह कार्रवाई की है। जिसमें दावथ थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूरी कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर किया गया। बता दे कि यह लोग चौथी बार गाजा का खेप लेकर आ रहे थे। जिस दौरान तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बाईट सिंधु शेखर सिंह (एसडीपीओ) बिक्रमगंज।
📲Get App