Sports
देवरिया की बेटी अक्षरा तिवारी का भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल
सलेमपुर विकास खंड के मझवलिया गांव की रहने वाली अक्षरा तिवारी का भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। इस उपलब्धि से देवरिया जिले और उनके पैतृक गांव में गर्व का माहौल है।
देवरिया जिले की होनहार बेटी कु० अक्षरा तिवारी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद देवरिया से लेकर उनके पैतृक गांव तक खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
अक्षरा तिवारी सलेमपुर विकास खंड के ग्राम मझवलिया निवासी हरिशंकर तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय अंडर-19 टीम में चयन उनके खेल जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
अक्षरा की इस सफलता से क्षेत्र की बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अक्षरा भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर भविष्य में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।