🔥 TRENDING लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और वसुंधरा राजे ने दी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 Nov 2026, 03:20 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और वसुंधरा राजे ने दी श्रद्धांजलि

खैरथल हीरालाल भूरानी

बहरोड़ विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शनिवार को प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने अलवर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग, वाणिज्य एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, डीडवाना विधायक यूनुस खान, नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत एवं रोहिताश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक अशोक परनामी, जयराम जाटव और बनवारी लाल सिंघल सहित अन्य नेताओं ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान किया।
📲Get App