🔥 TRENDING कोंच की रामकुण्ड कॉलोनी में श्रीमद्भाग... सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: मोबाइल पर बात कर... Kerala Murder Accused Returned to Indi... Man Linked to Bishnoi Gang Wanted in 2... Assam Road Accident Claims Lives of Tw... Gadkari Urges Zero-Accident Roads Acro...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

देव सूर्य मंदिर पहुंची उड़ीसा के डी जी पी की पत्नी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Nov 2026, 09:04 PM 👁 59
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला के देव सूर्य मंदिर में आस्था के महापर्व छठ के मौके पर उड़ीसा के डी जी पी कि भगवान भास्कर कि नगरी देव पहुंची और दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य

देव पहुंचीं ओडिशा DGP की पत्नी ममता मिश्रा - कुष्ठ निवारण तालाब में दिया प्रथम अर्घ्य, बोलीं "देव का सूर्य मंदिर पूरी दुनिया में अद्वितीय, यहां बरसती है सूर्य की असीम कृपा

औरंगाबाद बिहार से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

आस्था के महापर्व छठ के प्रथम अर्घ्य पर आज भगवान भास्कर की नगरी देव में एक खास मेहमान पहुंचीं। ओडिशा के डीजीपी बिनायतोष मिश्रा की धर्मपत्नी ममता मिश्रा ने कुष्ठ निवारण तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

अर्घ्य के बाद उन्होंने त्रेतायुगीन निर्मित प्राचीन एवं ऐतिहासिक पश्चिममुखी सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर के तीनों रूपों के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी ने उन्हें अंगवस्त्र और भगवान भास्कर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके साथ आईं उनकी माता जी का भी भव्य स्वागत किया गया।

देव से जुड़ा रहस्य खोला

पत्रकारों से बातचीत में ममता मिश्रा ने देव से जुड़ा एक ऐसा रहस्य बताया, जो औरंगाबाद वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, कार्तिक मास के ये चार दिन भगवान सूर्य की असीम कृपा कुष्ठ निवारण तालाब में बरसती है। इसे हम ही नहीं, हिंदू शास्त्र और विज्ञान दोनों मानते हैं।

उन्होंने बताया कि जब औरंगाबाद जिला बना था, तब उनके पिता यहां डीडीसी के रूप में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने कहा, आज मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि आप सभी के प्रेम और भगवान भास्कर की कृपा से मुझे उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व औरंगाबाद से निकलकर आज पूरे विश्व में फैल गया है और देव मंदिर तथा कुष्ठ निवारण तालाब की महिमा की चर्चा आज पूरी दुनिया में है। उन्होंने इस अवसर पर पूरे जिला वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

बाइट ममता मिश्रा, धर्मपत्नी, डीजीपी, ओडिशा

ममता मिश्रा के देव आगमन से छठ महापर्व की भव्यता और भी बढ़ गई।
📲Get App