🔥 ट्रेंडिंग राष्ट्रपति मुर्मु ने 1 दिसंबर को नागाल... गोकुलम केरल ने स्रीनिदी डेक्कन के खिला... मणिपुर के सीएम ने इम्फाल में 100वां "स... काकचिंग में 100वां 'संडेज़ ऑन साइकल' र... मणिपुर पुलिस ने दो लोगों को किशोरों को... खासी मेंढक का व्यापक उत्तर-पूर्व में प...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

दाउदपुर में आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की हुई बैठक, सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

✍️ रिपोर्टर: AMIT Kumar 🗓 29 नव. 2026, 08:17 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दाउदपुर में आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की हुई बैठक, सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

दाउदपुर में आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की हुई बैठक, सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

छपरा : दाउदपुर स्थित स्मारक परिसर में रविवार को आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सचिव मनीष कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट द्वारा आनंद मोहन की रिहाई रद्द करने एवं पुनः उन्हें जेल भेजने के आदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से विधायिका एवं कार्यपालिका में टकराव उत्पन्न होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 दिसंबर को हजारों समर्थक स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल एवं विधायक रणधीर सिंह को ज्ञापन सौपेंगे, ताकि आनंद मोहन के समर्थन में वे संसद एवं विधानसभा में मजबूती से अपना पक्ष रख सकें।

बैठक में हरिमोहन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, छोटन सिंह, अभिषेक सिंह, मुनटून सिंह, शमीम अख्तर, फुलेता महतो, मिथलेश, अजय सिंह, जटा सिंह, महेश सिंह, अनिल सिंह आदि समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
📲Get App