🔥 TRENDING सोलापुरात २९ नोव्हेंबरला चर्मकार समाजा... वेजालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में क... ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57th International Film Festival of In... Real Madrid Secures Aurelien Tchouamen... Nagaland Filmmaker Theja Rio Named in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दाउदनगर में स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 02:31 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार का औरंगाबाद जिला के दाउदनगर में जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


औरंगाबाद के दाउदनगर में गाजे-बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का हुआ भव्य स्वागत

जिला के जदयू नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने माला, बुके एवं अंगवस्त्र देकर निशांत कुमार को किया सम्मानित,

औरंगाबाद के दाउदनगर में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आज जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। वे पटना से दाउदनगर होते हुए सासाराम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-139 के पटना रोड पर स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए जदयू नेता और कार्यकर्ता काफी देर पहले से ही कतारबद्ध होकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उनका काफिला दाउदनगर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
📲Get App