🔥 TRENDING फ्रेमवर्क फर्टिलाइजर प्रणाली से उर्वरक... पल्स पोलियो अभियान आज: जिले के 2.10 ला... স্থানীয় রক্তদানের ক্যাম্পে স্বেচ্ছাসে... राजकीय विद्यालयों के टीचर - इन-चार्ज क... BJP Targets 60 Seats in Uttarakhand, L... Delhi Issues Traffic Advisory for VIP...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौड़, खो-खो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्रों में दिखा उत्साह

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Nov 2026, 07:43 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में शनिवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत "मतदान का दें पैगाम, एक बार खेल-कूद लोकतंत्र के नाम" थीम पर विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को खेल गतिविधियो ं के

माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसम े ं दौड प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता प्रमुख थीं। दौड ़ प्रतियोगिता मे ं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, गति तथा शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता मे ं छात्राओं ने टीम भावना, आपसी सहयोग, रणनीति तथा खेल कौशल का परिचय दिया। वहीं म्यूजिकल चेयर मे ं मनोरंजन तथा उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।
📲Get App