🔥 TRENDING KIM Blasts UNC Over Liangmai Killings,... Meghalaya Cabinet Approves Sixth Pay C... Meghalaya CM unveils plan to transform... Meghalaya CM Orders Probe into Ropeway... Aerotropolis land‑pooling application... Smart Traffic Signals Worth ₹2.4 milli...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

देशी कट्टा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 08:29 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र क्षेत्र के वृन्दावन के पास वाहन जांच के क्रम बिना नम्बरके बुलेट बाइक पर सवार दे नाबालिग को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया

शिवहर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

देसी कट्टा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद बाईट मोहिबुल्लाह अंसारी,SP

शिवहर शिवहर पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान देसी कट्टा के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 9 बजे तरियानी थाना पुलिस वृंदावन के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनों नाबालिग मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर के रहने वाले हैं। मामले में तरियानी थाना कांड संख्या 322/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने बताया कि हथियार उपलब्ध कराने वाले दो अन्य साथियों की भी पहचान और तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुशील कुमार भी मौजूद रहे।
📲Get App