🔥 TRENDING રાજકીય નેતાઓની બેઠકમાં મુખ્યમંત્રી, ગૃ... ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐ... एनटीपीसी टांडा में हवाई हमले की चेतावन... Assam Resident Missing in Russia After... New Micro-Moth Species Discovered, Ann... Jharkhand CM Hemant Soren urges CJI to...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण के महज 4 घंटे में दो भाइयों को कराया मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 22 Nov 2026, 06:38 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण के महज 4 घंटे में दो भाइयों को कराया मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन को लेकर किया था अपहरण, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद कार जब्त

दौसा। दौसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण की सनसनीखेज वारदात का महज चार घंटे में खुलासा कर दो सगे भाइयों को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद कार भी जब्त की है। कार्रवाई पुलिस थाना कोतवाली, सदर, रामगढ़ पचवारा, पापड़दा, राहुवास एवं महिला थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण

परिवादी रवि कुमार मीणा पुत्र अर्जुन लाल मीणा निवासी धनावड़, थाना कोलवा, जिला दौसा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 21 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने छोटे भाई रामनरेश मीणा के साथ दौसा में पूनम टॉकीज के सामने मोबाइल की दुकान पर मोबाइल खरीदने के लिए खड़े थे। इसी दौरान संजय मीणा, कमलेश मीणा, विजय मीणा, मोहित मीणा, शिवराज एवं छोट्या राम सहित अन्य लोगों ने पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद करते हुए दोनों भाइयों का अपहरण करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने शिवराज के माध्यम से तलवार से वार किया, जिससे परिवादी के बाएं हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों को जबरन गाड़ी में डालकर राहुवास थाना क्षेत्र की ओर ले जाकर अपहरण कर लिया।

इस संबंध में थाना कोतवाली दौसा में प्रकरण संख्या 558/2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(1), 140(3), 127(2) एवं 189(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। तकनीकी एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों के बाडोली नाले की तरफ होने की जानकारी मिली। इसके बाद कोतवाली, सदर, राहुवास एवं पापड़दा थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान चलाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत रवि कुमार मीणा (32 वर्ष) एवं रामनरेश मीणा (29 वर्ष) को महज चार घंटे में आरोपियों के कब्जे से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की कार भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी

1. कमलेश मीणा (24 वर्ष), निवासी ढाणी कोटड़िया, तन मानपुरिया, थाना नांगल राजावतान, जिला दौसा।
2. संजय मीणा (25 वर्ष), निवासी गोपालपुरा, थाना राहुवास, जिला दौसा।
3. जितेश उर्फ छोटा (20 वर्ष), निवासी गोपालपुरा, थाना राहुवास, जिला दौसा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश मीणा एवं जितेश उर्फ छोटा का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दौसा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपहरण की गंभीर वारदात का कम समय में खुलासा हुआ और दोनों भाइयों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।
📲Get App