🔥 TRENDING ED Chargesheet Reveals Sale of Answer... अररिया प्रखंड में बीस सूत्री बैठक में... Jamshed Alam bags four wickets in four... Brazilian tourist ignored warning, cam... संसद सदस्य ने प्रधानमंत्री के स्वागत म... India’s First AI & Quantum University...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा पंचायत समिति के प्रधान का पद वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद प्रधान पद के लिए दो नामों की चर्चा जोरों पर है

✍️ Reporter: Naresh Kumar Bairwa 🗓 22 Nov 2026, 02:32 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा पंचायत समिति के प्रधान का पद वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद प्रधान पद के लिए दो नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें कांग्रेस से कंवरपाल गुर्जर और कांग्रेस से सोमा मीणा के नाम सामने आ रहे हैं।
लेकिन कांग्रेस के सामने अब बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में दौसा नगर परिषद सभापति की कुर्सी पर कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग से आने वाली रेखा गुर्जर को मौका दिया है। ऐसे में यदि पंचायत समिति की सामान्य महिला सीट पर भी गुर्जर समाज को मौका मिलता है तो मीणा समुदाय में नाराजगी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मीणा समाज के भीतर उठ रहे सवाल भी कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। समाज के लोगों का तर्क है कि जब नगर परिषद में गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व मिल चुका है, तो सामान्य महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद पर किसी दूसरे समाज की महिला को भी मौका मिलना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि सामान्य महिला सीट पर सामान्य वर्ग की महिला को अवसर देने पर विचार होना चाहिए।
अब कांग्रेस के सामने दोहरी चुनौती है—एक तरफ जीते हुए सदस्यों को साथ रखना और दूसरी तरफ अपने परंपरागत एसटी वोट बैंक को नाराज होने से बचाना।
सवाल बड़ा है: कांग्रेस फिर गुर्जर समाज पर दांव लगाएगी या मीणा समाज की नाराजगी दूर करने के लिए बदलेगी अपना सियासी समीकरण?
प्रधान की कुर्सी का फैसला सिर्फ एक नाम तय नहीं करेगा, बल्कि दौसा में कांग्रेस के भविष्य के जातीय समीकरणों की दिशा भी तय कर सकता है।
📲Get App