🔥 TRENDING प्रधानमंत्री मोदी के पटना दौरे के कारण... 20 ਏਕੜ ’ਚ ਪਰਾਲੀ ਸੰਭਾਲ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਗੁਰਮੇਲ... મહીસાગરના બાગાયતી ખેડૂતો માટે ખુશખબર:... पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया अररिया के जिलाधिकारी ने

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 21 Oct 2026, 07:09 PM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने फारबिसगंज स्थित सुल्तान पोखर और सीता धार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने फारबिसगंज स्थित सुल्तान पोखर एवं सीता धार में प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विसर्जन प्रक्रिया के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने का आदेश दिया है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता फारबिसगंज एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
📲Get App