🔥 ट्रेंडिंग टेलर स्विफ्ट ने 13 साल के बाद CMA अवॉर... Storyboard18 ने कॉमेडियन-नेतृत्व वाले... पॉपटलाल सरग्रा ने मोकलसर में 15वीं बार... एफटीआईआई प्रोफेसर ने युवा फिल्म निर्मा... एसवीसी ने आगामी तेलुगु फिल्म के लिए नि... गुजरात पुलिस ने 2026 के लिए 3,000 लोकर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली पर सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे पार्षद पवन

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 11 नव. 2026, 08:50 AM 👁 180
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपावली पर सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे पार्षद पवन कुमार चीनी, मिठाई बांटकर साझा की खुशियां

इ स

बोले- नगरपालिका कर्मचारी हों या नगर की जनता, सभी मेरे परिवार का हिस्सा; आपसी प्रेम और भाईचारे में ही त्योहार की असली खुशी



अमलाई। दीपावली पर्व पर नगर परिषद के पार्षद पवन कुमार चीनी ने शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 7 में सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर मिठाई वितरित की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस पहल से नगरपालिका कर्मचारियों के बीच उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। इस अवसर पर पार्षद पवन कुमार चीनी ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी हों या नगर की आम जनता, सभी मेरे भाई-बंधु और परिवार का हिस्सा हैं। पद और जिम्मेदारियां अपनी जगह हैं, लेकिन इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारे का रिश्ता सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में मिठास घोलने और खुशियां साझा करने का अवसर है। त्योहार की वास्तविक खुशी एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने और मिल-जुलकर उत्सव मनाने में है। पार्षद चीनी ने नगरपालिका परिवार, नगरवासियों और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का प्रकाश हर घर को रोशन करे और समाज में प्रेम, सहयोग एवं सद्भाव बना रहे। सफाई कर्मचारियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर पार्षद ने सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का संदेश दिया।
📲Get App