🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र की महिला ने 25,000 रुपये के... यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प... उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य: विभ... बल्लोपुर के 2 वर्षीय बच्चे की हत्या: प... बिहार के विधायक अनंत सिंह ने दानापुर क...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया उरई, रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 06 नव. 2026, 05:20 AM 👁 84
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भगत चौराहे से टाउन हॉल तक दिखी रोशनी की छटा, घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई की सजी प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र।

उरई, जालौन। दीपावली के पावन पर्व पर शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। त्योहार के अवसर पर उरई के भगत चौराहे और टाउन हॉल के पास रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से विशेष सजावट की गई। दीपावली की रोशनी से शहर के प्रमुख चौराहे जगमगा उठे। वहीं टाउन हॉल के पास स्थापित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की घोड़े पर सवार प्रतिमा को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर की गई आकर्षक रोशनी ने दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया। शाम होते ही जगमगाती लाइटों से उरई शहर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। लोगों ने इस मनमोहक सजावट का आनंद लिया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
📲Get App