🔥 TRENDING इंदौर नगर निगम के 4 साल पूरे: कांग्रेस... काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली का असली दीप तब जलेगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में खुशी होगी" - जिलाधिकारी

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 09 Nov 2026, 12:16 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली का असली दीप तब जलेगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में खुशी होगी" - जिलाधिकारी

कटिहार: 08 नवंबर 2026
दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर कटिहार जिले में सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली* ।

जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से. आज कटिहार सदर प्रखंड के दलन पूर्व पंचायत अंतर्गत पुराना टोला सिरसा महादलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने बस्ती के निवासियों के साथ बैठकर दीपावली महोत्सव मनाया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

बच्ची को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद:

बस्ती भ्रमण के दौरान एक 3 वर्षीय नन्ही बच्ची मुस्कान, जो अपनी मां की गोद में थी, जिलाधिकारी को देखकर उनकी ओर बढ़ी। जिलाधिकारी ने तुरंत उस बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और उसे दुलारते हुए दीपावली की मिठाई खिलाई।

गोद में आते ही बच्ची खिलखिलाकर हंस पड़ी। इस आत्मीय दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने बच्ची की मां से उसकी पढ़ाई और आंगनबाड़ी में नामांकन के बारे में जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारी को बच्ची के सर्वांगीण विकास के लिए सभी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया।

दीप प्रज्ज्वलन, आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण:

जिलाधिकारी ने बस्ती के बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया और लगभग 150 परिवारों के बीच दीपावली की मिठाई, दीया, मोमबत्ती एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। बच्चों के साथ जिला पदाधिकारी ने बच्चों के साथ आतिशबाजी भी की। इससे सारे बच्चे बड़े ही खुश एवं प्रफुल्लित नजर आए।

संवाद एवं समस्याओं का समाधान:

उन्होंने बस्ती के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया। इस दौरान लोगों ने नल-जल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सभी समस्याओं के निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - दीपावली केवल घर में दीप जलाने का पर्व नहीं है, यह दिलों में समरसता का दीप जलाने का पर्व है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में खुशी का दीप नहीं जलेगा, तब तक हमारी दीपावली अधूरी है। प्रशासन का संकल्प है कि किसी भी बच्चे को जाति, धर्म या गरीबी के कारण शिक्षा और खुशियों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को सामाजिक भेदभाव मिटाकर एक साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, कटिहार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
📲Get App