🔥 ट्रेंडिंग मेघवाल बोले-डोटासरा ने बेटी का फर्जी-व... 🚨 જાહેર જનતા માટે અગત્યની સૂચના 🚨 રા... गोपालगंज: साधु चौक पर मछली कारोबारी से... JEN बोले-पार्षद गली का है, मेरा नहीं,... ರಾಯಚೂರಿನಲ್ಲಿ KKRDB ನೂತನ ಅಧ್ಯಕ್ಷ ಬಸನಗೌಡ... कोटा में डिवाइडर से टकराई कार, पति-पत्...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दोानवार पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 29 नव. 2026, 07:42 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र की दोनवार पंचायत में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक न्याय की पहुंच आसान बनाना था। यह शिविर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पत्रांक 1312, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के आलोक में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। इसमें नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025, डॉन साथी योजना, आशा योजना, संबल योजना एवं जागृति योजना की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी या जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। पात्र जरूरतमंदों को विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अलावा आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बताया गया कि आपसी सहमति से कई मामलों का त्वरित निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता प्रकाश मिश्रा, अधिकार मित्र सुबोध कुमार, मुखिया सविता देवी, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, पंच उमाकांत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या में विधिक सेवा प्राधिकार की मदद लेने की अपील की गई।
📲Get App