🔥 TRENDING काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

थाना शाहबाद में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व; कोतवाल धनंजय सिंह ने दीप जलाकर दी शुभकामनाएं

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 09 Nov 2026, 09:18 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहबाद कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

थाना शाहबाद में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व; कोतवाल धनंजय सिंह ने दीप जलाकर दी शुभकामनाएं

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद:
थाना प्रांगण में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरे थाना परिसर को बेहद आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
​कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री धनंजय सिंह ने पूरी कोतवाली परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया। दीप जलाने के पश्चात उन्होंने समस्त पुलिस स्टाफ को दीपावली की आत्मीय बधाई दी और सभी के उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​इस दौरान पूरा थाना परिसर रोशनी से जगमगा उठा और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की खुशियां बांटीं, जिससे थाने में एक बेहद सकारात्मक और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।
📲Get App