🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

थाना राजाखेडा की बड़ी कार्रवाई: तीन दिन में चोरी हुई सरकारी इंसास राइफल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 13 Nov 2026, 08:54 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना राजाखेडा की बड़ी कार्रवाई: तीन दिन में चोरी हुई सरकारी इंसास राइफल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

थाना राजाखेडा की बड़ी कार्रवाई: तीन दिन में चोरी हुई सरकारी इंसास राइफल बरामद, आरोपी गिरफ्तार,

राजाखेडा। थाना पुलिस ने आरएसी पोस्ट से चोरी हुई सरकारी इंसास राइफल व कारतूसों का तीन दिन के अंदर खुलासा कर लिया है। इस मामले में आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इंसास राइफल व 5 कारतूस बरामद किए गए। इसी दौरान हत्या के आरोपी हरीशंकर को भी गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि
पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज प्रीति चंद्रा, पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा सीओ मनिया खलील अहमद के निर्देशन में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

यह है मामला-:

थानाधिकारी ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को दिन करीब 11 बजे समौना स्कूल आरएसी पोस्ट (चंबल घाट कैम्प) से सचिन, संतोष व ऋषि ने आरएसी 14वीं बटालियन कोटा के कांस्टेबल अजय विश्नोई की इंसास राइफल व 20 कारतूस चोरी कर लिए थे। इस पर थाना राजाखेडा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान कांस्टेबल हरिओम व दशरथ की सूचना पर सचिन पुत्र कमल सिंह, निवासी मनसुखपुरा थाना मनसुखपुरा जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से इंसास राइफल व 5 कारतूस जब्त कर लिए गए। शेष आरोपियों व कारतूसों की तलाश जारी है।
📲Get App