🔥 TRENDING काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

दिल्ली में 16 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश घोषित, सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 09:19 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना, सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में घोषित हुई छुट्टी।

नई दिल्ली। छठ पूजा के पावन पर्व को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 9 नवंबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी) के अवसर पर दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की समन्वय शाखा द्वारा जारी आदेश पर संयुक्त सचिव प्रदीप तायल के हस्ताक्षर हैं। सरकार के इस फैसले से छठ महापर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।
📲Get App