🔥 TRENDING चंद्रपूरमध्ये पोलीस अधीक्षक आयुष नोपान... Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

दिल्ली के कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर से शुरू हुई 'सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा', सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 19 Nov 2026, 07:59 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत रक्षा मंच द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा का शुभारंभ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

नई दिल्ली। भारत रक्षा मंच द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा का भव्य शुभारंभ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक गुरु सूर्यकांत केलकर की अध्यक्षता में यात्रा को रवाना किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण करना और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं तथा धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश समाज के हर तबके तक पहुंचाना है।

यह यात्रा दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। शुभारंभ के अवसर पर भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, दिल्ली प्रदेश और हरियाणा प्रांत के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर यात्रा संयोजक सोहन गिरी, यात्रा प्रभारी प्रशांत वर्मा, सह संगठन मंत्री शशांक चोपड़ा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष स्वामी संजीव योगी, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री हरीश शर्मा, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यवान बिरला तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व नई दिल्ली सांसद मीनाक्षी लेखी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा हरियाणा प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार, प्रांत संगठन मंत्री संजीत राठी, प्रांत उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार राणा सहित अनेक अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को आगे के लिए रवाना किया गया।
📲Get App