🔥 TRENDING UAE ਨੂੰ 7 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਭਾਰਤ ਸੈਮੀਫ... ਬਾਬਾ ਰਾਮਦੇਵ ਦੇ ਬਿਆਨ 'ਤੇ ਬੋਲੇ ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ... వైసీపీ అభ్యర్థులకు మద్దతుగా రంగంలోకి ద... NTK Demands Arrest of MLA Amid Collect... Gujarat Deputy CM Inspires Young Resea... Karnataka Launches 6,342 New Village L...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव एक युवक कि घर से बुलाकर हत्या पुलिस छानबीन करने में जुटी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Nov 2026, 09:12 PM 👁 20
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दुल्हिनबाजार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिला के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में घर से बुलाकर युवक की धराधर हथियार से गोदकर हत्या ,घर से 200 मीटर दूर मिला युवक का शव परिवार ने दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप।

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में एक 20वर्षीय युवक की धराधर हथियार से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाददुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी FSL टीम को दी गई।मृतक युवक की पहचान सिंघाड़ा गांव निवासी मुमताज मंसूरी का 20वर्षीय पुत्र शहजाद मंसूरी के रूप में हुई है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में है कोहराम मच गया फिलहाल घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
मौके पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक के चाचा
शमशेर आलम ने बताया कि मेरा भतीजा शहजाद कल रात में घर पर ही था और देर रात्रि किसी का कॉल आया और वह अचानक बिना बताए घर से निकल गया। सुबह में जानकारी मिली कि उसका शव घर से लगभग 200 मीटर दूर गांव के गली में खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी हत्या की गई है और किसी धराधर हथियार से कई बार उसके चेहरे और सर पर वार किया गया है। मुझे शक है कि उसके दोस्तों के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई है।


थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दिया गया इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घटना की जानकारी FSL टीम को दी गई है। मौके पर टीम के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकता है घाट में उपयोग हुई हथियार अभी तक बरामद नहीं हो सका है जांच में बात पता चला कि युवक की हत्या किसी चाकू या धराधर हथियार से की गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
📲Get App