🔥 TRENDING बालवाड़ी के शीघ्र प्रारम्भ के लिए प्रक... 51वीं नर्मदा पंचकोशी यात्रा आज से ममले... India Grants Japan Access to Firing Ra... New Zealand Leads 317-6 at Lunch on Da... India Drops Ravindra Jadeja Ahead of 1... New Zealand at 317-6, Phillips Out for...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

दुल्हिनबाजार स्थित उलार सुर्य मंदिर पहुंचे कला एवं संस्कृति मंत्री

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 09:17 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला दुल्हिनबाजार प्रखंड के उलार सुर्य मंदिर पहुंचे बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार तैयारियों का लिया जायजा

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिला के उलार सूर्य मंदिर पहुंचे कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार | छठ घाटों की तैयारियों का लिया जायजा

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड स्थित ऐतिहासिक उलार सूर्य मंदिर पहुंचे। मंत्री ने यहां भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की और घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
"द्वापरकालीन और पौराणिक मान्यताओं से जुड़े उलार सूर्य मंदिर में छठ पर्व के दौरान देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अपनी इसी यात्रा के दौरान मंत्री प्रमोद कुमार ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।पूजा के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर से सटे छठ घाट, तालाब और आसपास के इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया।
बाइट। मंत्री प्रमोद कुमार कला एवं संस्कृति विभाग
📲Get App