🔥 ट्रेंडिंग અમરેલી જિલ્લાના સાવરકુંડલા હાઈવે પર એસ... Headlines Today प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नितीश सेटु पु... जालंधर में दो दिन से लापता युवक का शव... एसजीपीसी के नवनियुक्त महासचिव गुरप्रीत... हरजिंदर धामी को एसजीपीसी के जनरल इजलास...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दुकान का ताला तोड़ गल्ला साफ, 90 हजार रुपए नकद और चेक ले गए चोर

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 19 नव. 2026, 11:00 AM 👁 40
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सपोटरा | चौड़ागांव पंचायत के बस स्टैंड पर मंगलवार रात अज्ञात चोर एक खाद-बीज विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 90 हजार रुपए नकद और 4-5 चेक चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंच े व्यापारी को वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की।

पीड़ित व्यापारी बली गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड पर उसकी खाद-बीज की दुकान है। वह अधिकृत विक्रेता है। मंगलवार शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब 7 बज े जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 90 हजार रुपए नकद और 4-5 चेक गायब मिले। अज्ञात चोर रात मे ं दुकान का ताला तोड़कर नकदी और चेक चोरी कर ले गए।
📲Get App