🔥 ट्रेंडिंग हैदराबाद के नानकरामगुड़ा में हाई-राइज... ಜಾಕಿ ಶ್ರಾಫ್ ಮತ್ತು ಶರದ್ ಕೇಳ್ಕರ್ ನಟನೆಯ '... प्रेमिका से अलग होने के गुस्से में 21... अनन्या पांडे ने कहा कि वह सिंगल हैं का... यूपी मौसम: 21-22 नवंबर को 33 जिलों में... हिमाचल की सेब की खेती को बदलते बर्फबार...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

ठंढ आते ही शहर में चोर का तांडव शुरू

✍️ रिपोर्टर: कुमार सुबिद 🗓 20 नव. 2026, 08:03 AM 👁 34
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहर के व्यस्त इलाके में दुकान का ताला तोड़ 70 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उत्पाद थाना से 100 फीट और सदर थाना से 600 फीट दूर चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

शेखपुरा। जिले के व्यस्ततम क्षेत्र बाइपास एरिया स्थित राजोपुरम कॉलोनी के समीप एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 70 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में संवेदक संतोष कुमार ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हिसाब-किताब कर दुकान बंद करने के बाद इनाय स्थित अपने आवास चले गए थे। बुधवार सुबह 5 बजे पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर नकदी और दस्तावेज गायब थे। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से उत्पाद थाना महज 100 फीट और सदर थाना करीब 600 फीट दूर है। कॉलोनी में कई अधिकारियों के आवास भी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान में जुटी है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
📲Get App