🔥 TRENDING समाजवादी पार्टी ने 2027 चुनावों के लिए... Indian Police Rescue Foreigners Traffi... Indian Teammate Sparks Controversy Aft... Faridkot Farmers Face Legal Action for... Uttarkashi Fire: CM Dhami Announces Rs... हाड़ौती में भामाशाह मंडी के विस्तार के...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

दुबई जेल में बंद शशि पासवान की रिहाई के लिए विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

✍️ Reporter: Kundan Kumar Jaiswal 🗓 28 Nov 2026, 07:04 AM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डुमरी विधायक जयराम महतो ने दुबई जेल में बंद शशि पासवान के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दुबई में पत्राचार की पहल की है। परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

📰 पलामू की समस्याओं को लेकर विधायक जयराम कुमार महतो की पहल, दुबई जेल में बंद शशि पासवान के मामले में मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पलामू/झारखंड: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर पहल की है। हजारीबाग निवासी शशि पासवान पिछले कई दिनों से दुबई की जेल में बंद हैं। उनके परिवार की परेशानी को देखते हुए विधायक जयराम कुमार महतो ने उनकी पत्नी एवं मां की मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री से कराई और न्याय दिलाने की मांग उठाई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। दुबई में संबंधित स्तर पर पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विधायक की इस पहल से शशि पासवान के परिजनों को न्याय और सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।

जनता के मुद्दों को उठाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना ही जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी है।
📲Get App