🔥 TRENDING कांकेर में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गि... ખેડા જિલ્લા BJP કાર્યાલયમાં શ્રી કમલમ... बांदे में अवैध शराब बिक्री के दो फरार... *ਮਾਈ ਭਾਗੋ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ... Gujarat CM Urges Constructive Dialogue... Delhi Men Arrested in Gujarat Burglary...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

🚨 दो पुरानी मांगों को लेकर DM कार्यालय के बाहर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक तिलकराज बेहड़

✍️ Reporter: Prem Chandra Tiwari 🗓 25 Nov 2026, 08:30 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किच्छा में रेलवे अंडरपास निर्माण और जवाहरनगर रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2015 के समझौते को पूरी तरह लागू कराने की मांग को लेकर विधायक ने खोला मोर्चा

रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री तिलकराज बेहड़ अपनी दो पुरानी मांगों को लेकर जिलाधिकारी (DM) कार्यालय के बाहर 24 घंटे के धरने पर बैठ गए हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता से जुड़ी इन मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

धरने की पहली प्रमुख मांग किच्छा शहर में रेलवे अंडरपास का निर्माण कराना है। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से आम जनता को होने वाली परेशानी को विधायक ने गंभीर मुद्दा बताया। इसी समस्या का सामना करते हुए स्वयं विधायक तिलकराज बेहड़ भी रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग 1 घंटा 10 मिनट तक फंसे रहे, जिसके बाद उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को और प्रमुखता से उठाया।

वहीं दूसरी मांग जवाहरनगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी है। विधायक वर्ष 2015 में हुए समझौते को पूरी तरह लागू कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस समझौते के प्रावधानों को जमीन पर उतारना जरूरी है, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

दोनों मांगों को लेकर विधायक का 24 घंटे का धरना प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने एक मजबूत संदेश माना जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और रेलवे विभाग इन पुरानी मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और क्षेत्र की जनता को इन समस्याओं से कब तक राहत मिलती है।
📲Get App