🔥 TRENDING वेजालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में क... ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57th International Film Festival of In... Real Madrid Secures Aurelien Tchouamen... Nagaland Filmmaker Theja Rio Named in... Manipur MLA Sapam Kunjakeshwor Singh P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दो गुटों में संघर्ष,13 जने गिरफतार

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 11 Nov 2026, 09:17 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*दो गुटों में संघर्ष, 13 जने गिरफ्तार*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल रेलवे स्टेशन रास्ते पर बाइक की मामूली टक्कर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 जनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम खेड़ला निवासी बलवंत सिंह, मनदीप सिंह, करण सिंह, गुरनाम सिंह, गुरु महेंद्र सिंह, संदीप, विजेंद्र और गुरमीत सिंह शामिल है। वहीं, दूसरे पक्ष सुभाष नगर क्षेत्र के अमित, मोहित, सुरेश, सुमित और राजेश को भी गिरफ्तार किया गया है।
📲Get App