🔥 TRENDING Amritsar Employees of Farid Center Hol... Bathinda Municipal Team Targets Unfini... రూ.10 లక్షలతో నిర్మించిన మహిళా సంఘ భవన... Ludhiana Councillor JSCB Faces Protest... 27-Year-Old Died After Being Hit by Tr... Three masked thieves steal 17 tola gol...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

त्योहारी सीजन में कोटा मंडल में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष इंतजाम

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 10 Nov 2026, 05:42 AM 👁 74
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 100 बॉडी वॉर्न कैमरे, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।

त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कोटा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के व्यवस्थित आवागमन के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क एवं होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। साथ ही, टिकट प्राप्त करने की सुविधा के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) एवं यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि मंडल में यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए आरपीएफ जवानों को 100 बॉडी वॉर्न कैमरे एवं 60 नेकबैंड माइक उपलब्ध कराए गए हैं। इनसे सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी के साथ यात्रियों तक आवश्यक सूचनाएं एवं निर्देश तत्काल पहुंचाने में सहायता मिल रही है।

रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन, मेटल डिटेक्टर, लगेज स्कैनर एवं डॉग स्क्वाड के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त आरपीएफ जवानों द्वारा नियमित गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए 'मेरी सहेली' टीमें भी सक्रिय हैं।

मंडल में ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन, प्लेटफॉर्म संबंधी उद्घोषणाओं, स्वच्छ खानपान तथा स्टेशन परिसरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही पटाखे, पेट्रोल, केरोसिन एवं अन्य ज्वलनशील या प्रतिबंधित सामग्री लेकर यात्रा नहीं करने के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे के नियमों का पालन करें, ज्वलनशील एवं प्रतिबंधित सामग्री साथ न रखें तथा अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।
📲Get App