🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

त्योहार हमारी संस्कृति, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं – संतोष सेन

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 08 Nov 2026, 02:16 PM 👁 108
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष सेन जी ने दीपावली एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व मातर के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं अहिवारा नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दीपावली और मातर जैसे पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि ये हमें आपसी प्रेम, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा भी देते हैं। ऐसे पावन अवसरों पर हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी आगे आना चाहिए।
श्री सेन ने सभी नगरवासियों से अपील की कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और उत्साह के साथ मनाएं तथा अपनी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
अंत में उन्होंने कामना की कि यह दीपावली एवं मातर पर्व हर परिवार के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा, सुख-शांति और खुशहाली लेकर आए।
📲Get App